उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

  • किसानों की समस्याओं का करें यथाशीघ्र निस्तारण- जिलाधिकारी
  • सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में करें बढोतरी
  • कृषि यंत्रो पर अनुदान हेतु 16 से 30 जुलाई तक ऑन लाईन कृषि विभाग के पोर्टल पर की जायेगी बुकिंग

सहारनपुर, दिनांक 15 जुलाई, 2026 (सू0वि0)।

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करे । उन्होने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए। खाद उर्वरकों की सोसायटी से नियमानुसार ब्रिकी करायी जाए।

मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन द्वारा किसान भाईयो को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय मे बढोतरी करने की बात कही गयी।

उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल ने कृषक बंधुओं से कहा कि फार्मर आई.डी. अवश्य बनवाये। भविष्य में फार्मर आई.डी. के बिना सरकारी योजनाओं में लाभान्वित नही किया जायेगा। जनपद में कृषि यंत्रो पर अनुदान हेतु 16 जुलाई, से 30 जुलाई 2026 तक ऑन लाईन कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग की जायेगी, इच्छुक किसान बुकिंग लक्ष्यों के अनुरूप यंत्र बुकिंग कर सकते है।

किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों के द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वर्तमान में अनुदान पर लेने हेतु प्रक्रिया से अवगत कराया गया है।

वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डा. विरेन्द्र वर्मा द्वारा किसान भाइयों को धान फसल की पैदावार बढाने हेतु संतुलित उर्वरको का उपयोग तथा कीट एवं व्याधियों की रोकथाम करने की जानकारी विस्तार से दी गयी।

कृषक श्री संजय सैनी जी के द्वारा उपस्थित किसानो को सहजन (मोरिंगा) औषधीय गुण होने के कारण स्वास्थय के प्रति उपयोगिता तथा मकोय, बकुम्बर, दूब घास, चिरायता आदि औषधीय खेती कर किसान अधिक लाभ ले सकते है।

श्री अशोक कुमार मण्डल अध्यक्ष, श्री नरेश स्वामी, जिला अध्यक्ष, चौ. पहल सिंह, सुशील चौधरी, रोहित रूपडी, धर्मवीर, अमित मुखिया, अनुज कश्यप, संजय चौधरी, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा बिजली विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निमार्ण विभाग, गन्ना विभाग, जल शक्ति मिशन विभागों से सम्बन्धित शिकायते उठाई गयी है।

किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल, जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र डा॰ विरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एम.पी. सिंह, परियोजना अधिकारी यू.पी. नेडा आर.बी. वर्मा, श्री रामानन्द सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित जनपद के लगभग 150 कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button