उत्तराखंड

विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत के विद्युत प्रकोष्ठ की उत्तराखंड राज्य चेयरपर्सन बनीं मंजू जैन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचने पर विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के नेशनल चेयरमैन असगर आलम जी का किया भव्य स्वागत

देहरादून। विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत (World Consumer Organization-India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम द्वारा समाजसेवी श्रीमती मंजू जैन को विद्युत प्रकोष्ठ, उत्तराखंड राज्य की स्टेट चेयरपर्सन (स्टेट प्रेसिडेंट) पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के नेशनल अध्यक्ष असगर आलम व विश्व उपभोक्ता संगठन विद्युत प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप कौर के पहुंचे जैन धर्मशाला के हॉल में आयोजित श्रीमती मंजू जैन के पदभार ग्रहण समारोह में उनका स्वागत किया गया।

असगर आलम द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार श्रीमती मंजू जैन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण एवं जागरूकता के लिए पूरे उत्तराखंड में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएंगी। इसके तहत वे विभिन्न सामाजिक वर्गों को जोड़ते हुए सेमिनार, गोष्ठियों एवं जनसभाओं के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मंजू जैन अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगी तथा विद्युत उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएँगी।

इस अवसर पर मीरा जैन, राजीव जैन, रमेश जैन, राजेंद्र सिंह जैन, पूजा जैन, साधना जैन, राज जैन, प्रभा जैन, नीलम, सरिता, राजबीरी, सविता, सुधा पटवाल, निधि सिंह, नितिन गौरव, इंदिरा जैन, ज्योति जैन, मोनिका जैन, रचना जैन आदि उपस्थित रहे।

रीता जैन, मेघा, पूजा, डॉक्टर स्वाति मिश्रा व संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रीमती मंजू जैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति जैन द्वारा किया गया

जारीकर्ता
मंजू जैन
स्टेट चेयरपर्सन
विश्व उपभोक्ता संगठन भारत विद्युत प्रकोष्ठ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button