National V.I.P. Press Club का “राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह” भव्य रूप से हुआ संपन्न

देहरादून, 21 जून 2026।
National V.I.P. Press Club द्वारा नगर निगम, टाउन हॉल, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित “राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह एवं स्थापना दिवस समारोह” अत्यंत भव्य एवं गरिमामयी रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होकर अपराह्न 3:00 बजे तक चला, जिसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की “अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. करण सिंह सैनी” ने की। “मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक'” रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में “श्री बंशीधर तिवारी महानिदेशक सूचना लोक जनसंपर्क विभाग उत्तराखंड सरकार”, संरक्षक मोहतरम राव, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष “श्री आज़ाद अली”, मेरठ से दैनिक हिंदू के संपादक “श्री मुकेश गोयल” तथा Max super speciality hospital के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार “श्री अरशद राणा’ आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक “श्री बंशीधर तिवारी” एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता तथा समाज निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि “डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक'” ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने National V.I.P. Press Club द्वारा पत्रकारों के सम्मान एवं उनके हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

महानिदेशक- सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड सरकार श्री बंशीधर तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है तथा पत्रकारों की समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है उन्होंने पत्रकारों से निरंतर अध्ययन, शिक्षा एवं अपने ज्ञान को अद्यतन रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आगे कहा कि जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार पत्रकार ही समाज को सही दिशा देने का कार्य कर सकते हैं । उन्होंने National V.I.P. Press Club द्वारा पत्रकारों के सम्मान, एकजुटता एवं उनके हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि “श्री आज़ाद अली” ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं तथा उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

“श्री मुकेश गोयल” एवं “श्री अरशद राणा” ने भी पत्रकारिता की चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को शुभकामनाएं दीं।





कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, चिकित्सकों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को “राष्ट्रीय गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर National V.I.P. Press Club के चेयरमैन DR. GULBAHAR एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल सिंघल द्वारा महानिदेशक – सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड सरकार श्री बंशीधर तिवारी को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों के लिए कार्यालय सुविधा, सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पत्रकारों ने National V.I.P. Press Club की 10वीं वर्षगांठ एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए चेयरमैन DR. GULBAHAR एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल सिंघल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में DR. GULBAHAR ने कहा कि National V.I.P. Press Club सदैव पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों को एकजुट करने का संकल्प दोहराया।




कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
जारीकर्ता :-
DR. GULBAHAR
(चेयरमैन)
National V.I.P. Press Club
गोपाल सिंघल
(प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड)
National V.I.P. Press Club




