उत्तराखंडदेश-विदेशशिक्षा

उत्तराखंड गौरव अवार्ड 2026 का फुकेट थाईलैंड में हुआ सफल आयोजन : डॉ गगन बंसल देहरादून, अनीता अग्रवाल, सुमन जैन ,अनुज कांत एवं सुनीता अग्रवाल को मिला अवॉर्ड

हल्द्वानी लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के 23 महिला एवं पुरुष सदस्यों का दल फुकेट थाईलैंड के होटल अंडा किरा में आयोजित उत्तराखंड गौरव अवार्ड 2026 के कार्यक्रम में शामिल हुआ, जिसमें कुमाऊं एवं गढ़वाल के पांच व्यक्तियों को उत्तराखंड गौरव अवार्ड 2026 से मुख्य अतिथि एवं सीईओ ऑस्ट्रेलिया के मिस्टर पाल एवं मिस तोर पाल ने सम्मानित किया।

उत्तराखंड आइकन अवार्ड के एडिटर एवं लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की लीडरशिप में 23 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल फुकेट (थाईलैंड) के होटल अंडा कीरा के पत्तोंग बीच के सभागार में सम्मान समारोह को आयोजन किया गया। उत्तराखंड गौरव अवार्ड 2026 के अंतर्गत लायंस क्लब हल्द्वानी की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन जैन हल्द्वानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल हल्द्वानी को लायंस क्लब के माध्यम से समाज सेवा के लिए ,अनीता अग्रवाल नैनीताल को मेहंदी एपन एवं आर्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए, ग्राफिक एरा के प्रोफेसर डॉक्टर गगन बंसल देहरादून को पर्यावरण सुरक्षा वृक्षारोपण एवं लगाए पेड़ों के संरक्षण के लिए तथा सुनीता संदीप अग्रवाल हल्द्वानी को धार्मिक यात्रा एवं अयोध्या दर्शन में उल्लेखनीय सहयोग एवं सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को सम्मान अवार्ड स्मृति चिन्ह एवं लायंस गोल्ड मेडल मिस्टर पॉल एवं मिस तोरा पाल ऑस्ट्रेलिया के कर कमलो से प्रदान किए गए।

सम्मानित किए गए डॉक्टर गगन बंसल ने अपने संबोधन में संस्था का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उन्हें बढ़-चढ़कर भविष्य में पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रमों को करने में मोटिवेशन मिलेगा, अन्य सभी सम्मानित लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में बढ़-चढ़कर समाज सेवा करने का संकल्प लिया। सम्मान समारोह का संचालन फुकेट की सुप्रसिद्ध एंकर एना एवं क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने किया। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, आशीष जैन, राकेश वर्मा ,प्रदीप, अजय कृष्णा, कनक, राजेश टंडन, सुलोचना, पवन, मदनलाल, अशोक अग्रवाल, रेनू गुप्ता, शिवकुमार, मैडम रौली आदि मौजूद थे।

विदित है कि उत्तराखंड गौरव अवार्ड 2026 के सफल आयोजन के पश्चात 23 लोगों का प्रतिनिधिमंडल गत 4 जुलाई से 8 जुलाई तक फुकेट थाईलैंड के दर्शनीय स्थलों, टाइगर किंग्डम, बिग बुद्ध, सीसी आईलैंड, क्रोकोडाइल शो एवं डॉल्फिन शो के कार्यक्रमों में भी शामिल हुआ। आज सायं 9 जुलाई को 23 सदस्यों का लायंस प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी वापस लौट आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button