उत्तर प्रदेश

कश्यप समाज की महासभा में एकजुटता पर जोर, संगठन मजबूत करने व महिला विंग गठन का निर्णय

सहारनपुर। शहर के नवीनगर स्थित कश्यप समाज के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह कश्यप के आवास पर कश्यप समाज की महासभा का आयोजन किया गया। महासभा में समाज को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने तथा महिला विंग के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में समाज के वरिष्ठ नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े कश्यप समाज के लोगों से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी उदयवीर सिंह कश्यप ने कहा कि आज कश्यप समाज का प्रत्येक सदस्य जागरूक है। उन्होंने कहा कि समाज के कई निर्दोष लोगों की हत्याओं की घटनाओं से समाज में आक्रोश है और समाज का हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़ा हो, सबसे पहले कश्यप समाज की सुरक्षा और सम्मान के लिए खड़ा है।

शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के निर्दोष लोगों पर लंबे समय से अत्याचार हुए हैं तथा अनेक लोगों ने समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों की हत्याओं के मामलों में प्रदेश सरकार और प्रशासन से अपेक्षित न्याय नहीं मिल सका।
नकुड़ विधानसभा 2027 के भावी उम्मीदवार सोमपाल कश्यप ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य को एक मंच पर लाकर संगठन को मजबूत करना ही महासभा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और उन्हें प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना जानता है।

महासभा की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप ने की, जबकि संचालन मांगेराम कश्यप (बीदपुर) ने किया।

इस अवसर पर एडवोकेट प्रशांत कुमार कश्यप, शीशपाल कश्यप, रमन कश्यप, प्रवीण कश्यप, राजेश कश्यप, सचिन कश्यप, नरेंद्र कश्यप, परवीन आर्य, सोमपाल कश्यप, अनुज कश्यप, अरविंद कश्यप, अनिल कुमार कश्यप, मुकेश कश्यप, राहुल कश्यप, रजत कश्यप, अमित कश्यप, जसवीर कश्यप, रामकुमार कश्यप, एडवोकेट रवि कुमार कश्यप, मनीराम कश्यप, संतोष कश्यप सहित कश्यप समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : भगवत मेहरा, संवाददाता जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button