उत्तर प्रदेशक्राइम

विवादित भूमि मामले में दूसरे पक्ष ने आरोपों का किया खंडन, निष्पक्ष जांच की मांग

सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सौराना निवासी विष्णुदत्त शर्मा द्वारा विवादित भूमि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दूसरे पक्ष के सुशील कुमार शर्मा ने विष्णुदत्त शर्मा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए उनका खंडन किया है। उनका कहना है कि गाटा संख्या 471 एवं 480 से संबंधित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और उक्त भूमि से संबंधित वास्तविक एवं वैध दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं।

सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि वह किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना चाहते। यदि आवश्यक हो तो संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सकता है, जिससे सत्य सभी के सामने आ जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व विष्णुदत्त शर्मा ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के यथास्थिति (स्टे) आदेश का पालन कराए जाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। फिलहाल भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।

भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button