उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कश्यप समाज का गागलहेड़ी थाने पर प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव चोरा खुर्द में कश्यप समाज के लोगों के साथ हुई कथित मारपीट और फायरिंग के मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज कश्यप समाज के लोगों ने सोमवार को गागलहेड़ी थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित पक्ष में भय और आक्रोश का माहौल है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि गागलहेड़ी पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है और पीड़ित पक्ष की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि 31 मई को भी दोनों पीड़ित युवकों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी और कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से समाज में नाराजगी बढ़ गई है।

Oplus_131072

पीड़ित पक्ष ने कश्यप समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरना देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कश्यप समाज अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान अजय मेहरा, मोनू कश्यप, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप, राबिन कश्यप, बलबीर कश्यप, सीताराम कश्यप, टिंकू कश्यप, प्रिंस कश्यप, अंकुश कश्यप, अरुण कश्यप, राजकुमार कश्यप, सागर कश्यप, वंश कश्यप सहित कश्यप समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button