उत्तर प्रदेशवायरल न्यूज़

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शंख ध्वनि के साथ हुआ योग दिवस का शुभारंभ

  • योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आयोजित हुआ 12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण
  • मुख्य अतिथि राज्य मंत्री लोनिवि, महापौर, विधायक नगर, विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी, नगरायुक्त ,मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में हुआ योग
  • योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण जी द्वारा कराया गया योगाभ्यास एवं दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
  • जनपद में भव्यता एवं सामूहिकता के साथ लाखों लोगों ने किया योग अभ्यास
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हुआ योगमय
  • राज्यमंत्री ने किया औषधीय पौधों का रोपण
  • पुलिस लाईन में जनपद के नोडल अधिकारी, डीआईजी, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक सहित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने किया योगाभ्यास
  • जनपद की समस्त तहसीलों, निकायों, ब्लाकों एवं ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम किए गये आयोजित
  • ताड़ासन, वृक्षासन, सेतु बँध आसन, भद्रासन, मकर आसन, अर्ध चक्र आसन आदि योगासन तथा नाड़ी शोधन हेतु प्राणायाम अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि यौगिक क्रियाओं का कराया गया अभ्यास
  • योग अनादि काल से वर्तमान तक हमारी पहचान – राज्यमंत्री

सहारनपुर, दिनांकः 21 जून, 2026 (सू0वि0)।

योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आधारित “बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शंखध्वनि एवं भगवान धनवंतरी तथा गणेश जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधे देकर किया गया। पुलिस लाईन सहित समस्त तहसीलों, निकायों, ब्लाकों एवं ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गये।

माननीय प्रधानमंत्री जी के कोलकाता से प्रसारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं उनका प्रेरणादायी संबोधन सुना गया।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, विधान परिषद सदस्य श्री शाहनवाज, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे।

Oplus_131072

पुलिस लाईन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि, कृषि रक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा जनपद के नोडल अधिकारी श्री रविन्द्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, एसपी सिटी श्री व्योम बिंदल, एसपी देहात श्री मयंक पाठक, एसपी यातायात श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण द्वारा की गई। जिसमें वृहद स्तर पर सहारनपुर नगर निवासियों, जनमानस व विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह वह ऊर्जा के साथ विभिन्न योग क्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरू ने पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों व हर उम्र के व्यक्तियों को योगाभ्यास से स्वस्थ रहने के योग मंत्र सिखाएं।

पद्म श्री योग गुरु श्री भारत भूषण द्वारा सामान्य योग अभ्यास कराया गया जिसमें मुख्य रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, सेतु बँध आसन, भद्रासन, मकर आसन, अर्ध चक्र आसन आदि योगासन तथा नाड़ी शोधन हेतु प्राणायाम अनुलोम विलोम भ्रामरी आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

Oplus_131072

राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि योग पूरे विश्व के अंदर भारत का लोहा मान चुका है। तन, मन और आत्मा के मिलन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का समाधान योग क्रिया से संभव है। अनादि काल से वर्तमान तक योग हमारी पहचान है। योग को पूरे विश्व में पुनः पहचान दिलाने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी ने किया है। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ से सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से एक भारत, सशक्त भारत के संकल्प को योग के माध्यम से साकार करने तथा इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के पश्चात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्मृति के रूप में स्टेडियम परिसर में अतिथियों द्वारा औषधीय पौधरोपण किया गया।

आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसने योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, नगर आयुक्त श्री शिपू गिरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार केन सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों से आए प्रतिनिधियों के साथ समाज के संभ्रांतजनों, पत्रकार बंधुओं, आमजनों सहित सैंकड़ों लोगों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button