मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का कलेक्ट्रेट में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले जिले के सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने दरी बिछाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
धरने के दौरान ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान कर उनकी मांगों को पूरा किए जाने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला संरक्षक रविंद्र राणा, जितेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार, जिला महामंत्री रईस आलम सहित जिले भर से पहुंचे सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




