धार्मिक भावनाओं के सम्मान को लेकर गोगा महाड़ी सुधार सभा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। गोगा महाड़ी सुधार सभा के प्रधान अनिल प्रताप सैनी के नेतृत्व में गोगा जाहरवीर महाड़ी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा मानकमऊ स्थित सरोवर स्थल पर कपिल फन प्वाइंट संचालित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यहां आने वाले कुछ लोग धार्मिक स्थलों एवं हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के पास जूते-चप्पलों सहित पहुंच रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
सभा की ओर से मांग की गई कि कपिल फन प्वाइंट का नाम बदलकर प्राचीन गोरख सरोवर रखा जाए तथा सरोवर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर समिति से जुड़े अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर
आज तक समाचार




