उत्तर प्रदेश

पंचायत राज विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोपे जाएंगे 31000 पौधे

  • प्रत्येक पंचायत सचिवालय, आर.आर.सी. सेंटर, सामुदायिक शौचालय पर रोपित किए जाएंगे पौधे
  • मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के अन्तर्गत तालाबों पर रोपे जायेगें पौधे

सामुदायिक शौचालयों कि महिला केयर टेकरों ने एक पेड़ मां के नाम सामुदायिक शौचालयों पर लगाने एवं बचाने का लिया संकल्प

सहारनपुर, दिनांक 04 जून, 2026 (सू0वि0)।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों की महिला केयरटेकर के प्रशिक्षण में विकास भवन स्थित सभागार में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार ने कहा कि स्वच्छता एवं सुरक्षित पशुपालन से महिला केयरटेकर अपनी आमदनी बढ़ाएं।

डॉ. सुबोध कुमार ने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महिला केयर टेकरों को स्वच्छ सुरक्षित एवं विकसित समाज बनाने के लिए पशुपालन करने के लिए भी अभिप्रेरित किया।

प्रशिक्षण में जानकारी दी गयी कि पंचायत राज विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 31000 पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक पंचायत सचिवालय, आर.आर.सी. सेंटर, सामुदायिक शौचालय पर पौधे रोपित किए जाएंगे। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के अन्तर्गत तालाबों पर भी पौधे रोपे जायेगें। सामुदायिक शौचालयों कि महिला केयर टेकरों ने एक पेड़ मां के नाम सामुदायिक शौचालयों पर लगाने एवं बचाने का संकल्प लिया।

Oplus_131072

इससे पूर्व संदीप कुमार एवं आशीष सिंह जिला स्वच्छता सलाहकार द्वारा स्वच्छता के सात आयाम पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सामुदायिक शौचालय महिला केयरटेकर की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

विकासखंड साढौली कदीम के सामुदायिक शौचालय महिला केयरटेकर के प्रशिक्षण में अजय कुमार खंड स्वच्छता प्रेरक, प्रदीप पुंडीर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), अंकित कुमार खंड स्वच्छता प्रेरक ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन देव भास्कर पांडेय द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button