उत्तराखंडदुर्घटना

एसी से निकले धुआं तो हो सकता है हादसा, नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा साबित, ये सावधानियां रखें ध्यान

एसी के कारण लगातार हो रहे हादसों के बीच घरों में भी काफी ध्यान रखना जरुरी है। एसी से धुआं निकले या आवाज समेत किसी भी प्रकार की दिक्कत को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। एसी में किसी भी प्रकार की समस्या पर तकनीशियन को दिखाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

एसी में आग लगने समेत कई कारणों से लगातार हादसे हो रहे हैं। पहले दिल्ली में इससे कई लोगों की मौत हुई तो वहीं बुधवार को देहरादून में एक अस्पताल में आग लगने से की महिला की मौत समेत कुछ लोग घायल भी हो गए। ऐसे में घरों में भी एसी के चलते सावधानी बरतनी जरूरी है। तकनीशियन बताते हैं कि एसी से धुआं निकले तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

तकनीकी समस्या के कारण ही ऐसा होता है और नजरअंदाज किया जाए तो ये हादसे का भी कारण बन सकता है। इसके अलावा एसी में गैस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गैस कम हो तो एसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एसी की सर्विस भी समय-समय पर करानी चाहिए। इसमें वायर समेत अन्य तकनीकी दिक्कतें दूर हो तभी एसी का प्रयोग करना चाहिए। लगातार एसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एसी चलाने पर कंप्रेसर और अंदरूनी वायरिंग पर दबाव बढ़ता है। इन्हीं कारणों से एसी के फटने की जैसे हादसे होते हैं।

इन्हें न करें नजरअंदाज :-

  • एसी से गर्म हवा आए तो तकनीकी समस्या हो सकती है।
  • एसी ऑन करने पर स्पार्क या लाइट फ्लिकरिंग
  • एसी या आसपास जलने की गंध
  • एसी से अलग-अलग तरह की आवाज

ये भी ध्यान रखना जरुरी :-

  • एसी को अधिक समय तक लगातार न चलाएं।
  • गैस की जांच कर ही इस्तेमाल करें।
  • साल में दो बार एसी की सर्विस कराएं।
  • फिल्टर को साफ रखें।
  • वेंटिलेशन का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button