उत्तराखंड

इस महीने राज्य में दस बार आ चुका भूकंप, तीन जिलों में डाेली धरती, वैज्ञानिकों बोले- सजगता जरूरी

इस महीने उत्तराखंड राज्य में 10 बार भूकंप आया है। जो भूकंप आएं हैं, उनकी तीव्रता कम रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह के कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस महीने सबसे पहले 11 अप्रैल को पौड़ी गढ़वाल में रिक्टर स्केल पर 3.3 और 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके तीन दिन बाद ही 14 अप्रैल पिथौरागढ़ की धरती डोली और यहां पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।

दो दिन बाद भी फिर 16 को पिथौरागढ़ में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया। 19 को बागेश्वर में 10.32 से 11.31 के बीच एक नहीं बल्कि कुछ तीन बार धरती में हलचल हुई। इस अवधि में 2.8, 2.6 और 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। 20 को बागेश्वर में रिक्टर स्केल पर 2.5 और पौड़ी गढ़वाल में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। 21 अप्रैल को बागेश्वर जिले में एक बार फिर धरती में हलचल हुई, इस बार रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक :-
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ.विनीत गहलोत बताते हैं कि राज्य भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है, ऐसे में सजगता जरूरी है। रही बात भूकंप आने की तो इस तरह के छोटे भूकंप आते रहे हैं, इसमें कोई पैर्टन अभी नहीं दिखाई देता है। इसी संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नरेश बताते हैं कि पूर्व में भी इस तरह के छोटे भूकंप आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button