देशमनोरंजन

कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं पर है पकड़, 30 प्रतियोगियों को हराकर बनीं मिस इंडिया 2026

शनिवार को भुवनेश्वर के के.आई.आई.टी. में 61वें मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें इस साल का मिस इंडिया वर्ल्ड खिताब गोवा की साध्वी सैल ने जीता है। उन्होंने राजनंदिनी और अद्वैता को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। इस खबर में आइए जानते हैं कौन हैं साध्वी सैल –

सात भाषाओं पर है पकड़ :-
साध्वी सैल का ताल्लुक गोवा से है। उनका सफर काफी प्रेरणादायक है। साध्वी ने अर्थशास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में शिक्षा हासिल की है। खास बात यह है कि वह 7 भाषाएं लिख, बोल और पढ़ सकती हैं।

मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व :-
मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद साध्वी मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उम्मीद है कि वह अपनी समझदारी और खूबसूरती से भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिला सकती हैं। साध्वी सैल ने 30 खूबसूरत मॉडल को हराकर मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम किया है।

सबसे पहले पिता को दी जानकारी :-
मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साध्वी ने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया। उन्होंने बताया कि वह मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत गई हैं। पिता से बात करते हुए वह काफी खुश नजर आईं। इस बीच उनकी आंखों से खुशी के आंसू भी निकल आए। उन्होंने फोन पर अपने पिता से अपनी मातृभाषा में बात की।

खिताब जीतने के बाद क्या बोलीं साध्वी :-
मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साध्वी ने मीडिया से कहा “मुझे यह सब बहुत ही हैरान करने वाला लग रहा है कि हमें यह मौका मिला। हम सभी ने बहुत ही अच्छा समय बिताया। मैं वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित करना चाहती हूं। सफर में मुश्किलें थीं लेकिन आयोजकों ने हम लोगों का ध्यान रखा। मैं इस खिताब के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहूंगी।”

समारोह में शामिल हुईं हस्तियां :-
18 अप्रैल को भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में इस समारोह का आयोजन हुआ। इसमें संस्थान के छात्रों ने परफॉर्म किया। इस प्रोग्राम में जीनत अमान, नेहा धूपिया, सेलिना जेटली, मधुर भंडारकर, और टेरेंस लुईस शामिल हुए। मनीष पॉल ने शो होस्ट किया। गायक जुबिन नौटियाल, डांसर लॉरेन गॉटलिब और ईशान खट्टर ने परफॉर्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button