जन अधिकार पार्टी (ज.) का होली मिलन समारोह ग्राम बड़ी एकड़ कला हरिद्वार ग्रामीण मे विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार ग्रामीण कोमल एवं मुकेश कुमार के नेतृत्व मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा व राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी की उपस्थिति में मनाया गया। जिसमें ग्रामवासियो ने फूलो की वर्षा क़र होली त्योहार को मनाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि आज देश मे जिस तरह नफरत का माहौल बन रहा है ऐसे मे जन अधिकार पार्टी (ज.) भाई चारे का सन्देश देकर लोगो को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि घर घर नेता बनाने का काम पार्टी क़र रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जाति धर्म का खेल क़र सिर्फ वोट बटोरने का काम क़र रहे। लेकिन जन अधिकार पार्टी जनता के साथ जमीनी स्तर पर खड़ी है। उन्होंने फूलो की वर्षा क़र सभी को होली की और रमजान की शुभकामनायें दी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा ने कहा की जन अधिकार पार्टी एक परिवार है जिसमें सभी परिवार के सदस्य है और होली भाईचारे का सन्देश देती है जिसका उदाहरण ये है कि यहाँ परिवार की तरह हर जाति धर्म के लोग बैठे है।

राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि रमजान मे राम का नाम आता है और होली मे अली का नाम आता है। यही उदाहरण जन अधिकार पार्टी दें रही कि भागवताचार्य पवन कुमार शास्त्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली एक साथ मंच पर बैठ होली और रमजान की शुभकामनायें दें रहे है। कार्यक्रम मे भागवतचार्य पवन कृष्ण शास्त्री ने गीता के श्लोक सुनाकर होली का महत्व बताया।

कार्यक्रम मे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत ठेकेदार, प्रदेश सचिव कुर्बान अली, प्रदेश सचिव अमजद इलाही, प्रदेश सचिव इकराम मलिक, जिलाध्यक्ष हरिद्वार दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष रुड़की नदीम, अनुशासन समिति अध्यक्ष इलियास शाह, विधानसभा प्रभारी लक्सर जमाल अख्तर, महिला उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर, महानगर महासचिव आस मोहम्मद, जिला अध्यक्ष देहरादून नभ बंसल, जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन, महानगर अध्यक्ष सोनू उस्मान, साजिद बीडीसी, डॉक्टर यासीन, आरिफ अल्वी, मोनू शाह, शाहिद शाह, युनुस, शाहनजर, प्रदीप शर्मा जी, फारुख खान, मुजम्मिल, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, समाज सेवी संदीप, निखिल राणा, सलीम खान, शाहरूख मलिक आदि मौजूद रहे।




