उत्तराखंड

NFCI (नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट) की ओर से नेशनल क्यूलिनरी कॉन्टेस्ट -NCC 2026 के सीजन-3 के पहले राउंड का जिला देहरादून के कैंपस में सफलतापूर्वक हुआ शुभारंभ

जिला देहरादून

NFCI (नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित नेशनल क्यूलिनरी कॉन्टेस्ट – NCC 2026 के सीजन–3 के पहले राउंड का शुभारंभ देहरादून कैंपस में हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 1,300 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। देहरादून राउंड में प्रतिभागियों ने परंपरागत भारतीय व्यंजनों को नए स्वरूप में प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

इस चरण में 34 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी फैमिली रेसिपी को आधुनिकता के साथ नए स्वाद और रचनात्मक प्रस्तुति में परोसा। प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय “Flavours Redefined with Family Recipe” रहा, जिसके अंतर्गत छात्रों ने घरेलू रसोई में पीढ़ियों से अपनाई जा रही रेसिपियों को समकालीन अंदाज़ में प्रस्तुत किया।

जजों के पैनल में शामिल एक्ज़ीक्यूटिव शेफ मनोज कुमार बहुगुणा, शेफ अनिल सिसोदिया (Lemon Tree होटल) और शेफ सुशील पंवार ने व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, संतुलन, प्रस्तुति और नवाचार के आधार पर किया। निर्णायकों ने कहा कि प्रतिभागियों ने पाककला के प्रति गंभीरता और पेशेवर दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

इवेंट में देहरादून की लोकप्रिय फूड ब्लॉगर सृष्टि ईशा (Foodiedoonie) ने भी सहभागिता की और प्रतिभागियों के व्यंजनों व इवेंट की झलकियां अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा कीं, जिससे आयोजन को व्यापक सराहना मिली।

इस अवसर पर सेंटर मैनेजर ओवेस अली ने कहा कि, “इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ छात्रों को पाक-क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूने का अवसर देती हैं और उन्हें होटल मैनेजमेंट उद्योग की वास्तविक मांगों के अनुरूप तैयार करती हैं।”

प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 30 जनवरी 2026 को पूवा गुजरात साइंस सिटी, कपूरथला (पंजाब) में आयोजित होगा, जहाँ देशभर से चुने गए 69 प्रतिभागी अंतिम मुकाबले में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। ब्रांच हेड ओवैस अली, अकादमी हेड चिराग जैन की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ

इस अवसर पर पर मुख्य अतिथि रूप में श्री गोपाल सिंघल वरिष्ठ (पत्रकार एवं समाजसेवी), DR. GULBAHAR (Chairman V.I.P. Press Club Dehradun Uttrakhand), श्री अनिल जैन (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री शराफत अंसारी (वरिष्ठ समाजसेवी) तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही

शैक्षणिक संयोजन
चिराग जैन

स्थान :-
दूसरी मंज़िल, AJ टॉवर चौक, शिमला बाइपास रोड,
दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट के ऊपर, माजरा, देहरादून – 248002

संपर्क: 98153-01122, 98759-63810
वेबसाइट: www.nfcihospitality.com

आज तक समाचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button