उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में सीएम तो लखनऊ में डिप्टी सीएम ने किया योग, आयोजित हुए सैकड़ों कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया तो वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योगाभ्यास किया।

गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने राजभवन में किया योग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 100 से अधिक योग पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में योग और संबंधित गतिविधियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहीं।

अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में योग करने आए लोग।

योग दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ – स्वस्थ शरीर से ही पूरे होते हैं सपने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है”। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सभी से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें।

नगर निगम कार्यालय के सेकेंड फ्लोर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते महापौर, नगर आयुक्त, अधिकारी और कर्मचारीगण।

लखनऊ विवि कैंपस में हुआ योग दिवस का आयोजन

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया योग का महत्व

लखनऊ में एक हजार से अधिक जगहों पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश दानिश आजाद अंसारी ने किया योग।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ योग दिवस पर कार्यक्रम।

डीजीपी मुख्यालय पर हुआ योग दिवस पर कार्यक्रम, शामिल हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button