उत्तराखंड

तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची उत्तराखंड, जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

तीन दिवसीय भ्रमण के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचीं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा।

● अपने तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू पहुंची है उत्तराखंड

● आज शाम देहरादून स्थित राष्ट्रपति भवन में करेंगी विश्राम

● कल अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में लेंगी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

● देहरादून राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर में करेंगे दर्शन साथ ही नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर टिकट का करेगी विमोचन

● इसके साथ और कई कार्यक्रमो में करेंगी शिरकत

● तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद 21 तारीख को राष्ट्रपति दिल्ली के लिए होंगी रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button