उत्तर प्रदेश

सरसावा में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत

सरसावा(सहारनपुर)
सावन माह के पावन अवसर पर सरसावा में कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज सरसावा अंबाला रोड पर कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान नागरिक मौलिक अधिकार मंच के अध्यक्ष एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस सरसावा सरदार अवतार सिंह, SPO थाना सरसावा दिनेश गुप्ता, भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष रमेश सुखीजा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान कांवड़ियों के प्रति श्रद्धा और सेवा का भाव देखने को मिला। पुष्प वर्षा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया

कार्यक्रम में मास्टर शमशेर सिंह, रामपाल गुप्ता, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, अक्षय कुमार, नरेश चंद जैन, रविंद्र कुमार, संदीप कंबोज, राजकुमार कंबोज, देवेंद्र पुंडीर, अशोक धीमान और कृष्ण लाल गुम्बर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button