कल 15 Feb 2026 को होगा National V.I.P. Press Club का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम

BREAKING NEWS
आज तक समाचार, बिहारीगढ
National V.I.P. Press Club के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से आए वरिष्ठ पत्रकार, बड़े समाचार चैनलों एवं प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही समाजसेवा, चिकित्सा एवं जनहित के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी एवं चिकित्सक भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।

इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा एवं हितों को लेकर गंभीर चर्चा की जाएगी तथा पत्रकारों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के संबंध में विचार-विमर्श होगा।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन पत्रकारों की एकता, स्वतंत्र पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

📍 कार्यक्रम स्थान: वृंदावन गार्डन, बुग्गावाला रोड, बिहारीगढ़, सहारनपुर (उ.प्र.)
तिथि : 15 फरवरी 2026
समय :- 10:00 बजे सुबह




