उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सुलेख चंद, संदीप बत्रा बने जिलामंत्री

जिला सहारनपुर –
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुलेख चंद चुने गये वही ज़िलामंत्री संदीप बत्रा को बनाया गया, इसके साथ ही जिला कोषाध्यक्ष के पद पर सोमपाल सैनी विजयी हुए।
रविवार को बलियाखेड़ी ब्लॉक में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव का आयोजन हुआ। चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल रहा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंध रही। चुनाव में 1121 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान किया गया। संघ के नतीजों में सुलेख चंद 108 मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। वही जिलामंत्री पद पर संदीप बत्रा 126 मतों से विजयी हुए। इसके साथ ही सोमपाल सैनी जिला कोषाध्यक्ष पद पर 125 मतों से विजयी हुए।
कार्यकारिणी में जिला संगठन मंत्री सोनू वाल्मीकि, संप्रेषण शराफत अंसारी, संजय सैनी, राजकुमार, नवाब अहमद, कफील अहमद आदि मौजूद रहे। इस अफसर पर संजय सैनी ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी।




