उत्तर प्रदेशराजनीति

सपा की पहली सूची जारी, नाहिद हसन समेत इन 5 नेताओं को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

इस सूची में सबसे चर्चित नाम कैराना से नाहिद हसन का है। पार्टी ने एक बार फिर नाहिद हसन पर भरोसा जताते हुए उन्हें कैराना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, सहारनपुर जिले की बेहट सीट से उमर अली खान और सहारनपुर सदर सीट से आशु मलिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसके अलावा अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को टिकट दिया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट :-

  1. बेहट – उमर अली खान
  2. सहारनपुर – आशु मलिक
  3. कैराना – नाहिद हसन
  4. अमरोहा – महबूब अली
  5. ललितपुर – ज्योति लोधी

सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही “होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान” का नारा भी दिया है।

फिलहाल, चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन उम्मीदवारों की शुरुआती घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गर्माने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button