कानून व्यवस्थादेशशिक्षा

सुप्रीम कोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक यानी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 संभावित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अक्तूबर 2026 से शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के भर्ती पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय है। भर्ती का नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।

आवेदन कब तक कर सकते हैं ?-
कनिष्ठ न्यायिक सहायक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो आज से खुल गई है। उम्मीदवार 28 अक्तूबर 2026 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस भर्ती के लिए 20 नवंबर 2026 को ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट आयोजित करने की संभावित तारीख तय की है। हालांकि, परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और आगे की जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट के भर्ती पोर्टल को चेक करते रहें।

कौन कर सकता है आवेदन ?-
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 35 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है। आयु सीमा की बात करें तो 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी देनी होगी फीस ?-
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और दिव्यांग यानी PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन इंटीग्रेटेड बैंक गेटवे के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म जमा करने से पहले उसमें दर्ज सभी जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जरूरी विवरण सुरक्षित रख लें।

कैसे होगा चयन ?-
सुप्रीम कोर्ट में कनिष्ठ न्यायिक सहायक पद के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी। सबसे पहले 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड टेस्ट देना होगा, जो 50 अंकों का होगा। इसके बाद 100 अंकों की डिस्क्रिप्टिव लिखित परीक्षा होगी। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 25 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा।

कितनी है सैलरी लेवल ?-
कनिष्ठ न्यायिक सहायक का पद ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित श्रेणी में आता है। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स के लेवल-6 के अनुसार वेतनमान निर्धारित किया गया है। भर्ती के तहत कुल 250 संभावित रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि रिक्तियों की संख्या संभावित है और इसमें बदलाव किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले पात्रता, परीक्षा योजना, आवेदन प्रक्रिया और अन्य नियमों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जरूर जांच लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button