उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थादेशभक्ति कार्यक्रम

भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर जनपद में 26 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा ”राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा“ कार्यक्रम

  • नाट्य विधा के माध्यम से प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं राष्ट्रनायकों की गाथाओं को समाज के समक्ष किया जाएगा प्रस्तुत

सहारनपुर, दिनांक 30 सितम्बर, 2026 (सू.वि.)।

भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक व्यापक स्तर पर जन-जन तक पंहुचाने तथा नाट्य विधा के माध्यम से प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं राष्ट्रनायकों की गाथाओं को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में जनपद में 26 जनवरी 2027 तक ”राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा“ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजित होने वाले नाट्य मंचन में जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, युवा वर्ग, साहित्यकारों, कलाकारों, रंगकर्मियों एवं आम नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल एवं सह नोडल अधिकारी नियत कार्यक्रमों की तैयारियां स्वयं के पर्यवेक्षण में पूर्ण करायेंगे तथा कार्यक्रमों को स्वयं की उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न करायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button