उत्तर प्रदेश

रुड़की में सजी सुरों की शानदार महफिल, “एक शाम सलीम खान के नाम” कार्यक्रम में झूमे दर्शक

रुड़की। वॉइस ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित “एक शाम सलीम खान के नाम” संगीतमय कार्यक्रम में सुरों और संगीत की ऐसी शानदार महफिल सजी कि देर रात तक दर्शक गीतों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी बनी कार्यक्रम का खास आकर्षण :-
कार्यक्रम की शाम उस समय और भी खास हो गई, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं फिल्म प्रोड्यूसर हर्षदीप सिंह राव, विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत के नेशनल चेयरमैन असगर आलम तथा राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम संयोजिका सोना कुरैशी ने तीनों विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अतिथियों का स्वागत किया। हर्षदीप सिंह राव, असगर आलम और योगेश प्रताप सिंह की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां :-
संगीत की इस यादगार शाम में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रुड़की और मेरठ से पहुंचे गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की शानदार आवाज और बेहतरीन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक लगातार तालियां बजाते रहे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

वहीं वॉइस ऑफ इंडिया के डायरेक्टर सलीम खान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके साथ पाशा खान, आरिफ मिर्जा और शेरू मलिक ने भी अपनी दमदार प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सैकड़ों लोगों ने लिया संगीतमय शाम का आनंद
कार्यक्रम में रुड़की एवं हरिद्वार क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा देवबंद से इसरार गौरी, जुल्फिकार बेग, जावेद अख्तर, डॉ. अनीश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम बताया।

कार्यक्रम संयोजिका सोना कुरैशी और वॉइस ऑफ इंडिया की टीम द्वारा आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभाशाली गायकों को मंच प्रदान किया, बल्कि संगीत प्रेमियों को भी एक शानदार और यादगार शाम का आनंद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button