भारतीय किसान यूनियन (हिन्द) ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (हिन्द) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद अली एवं जिलाध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी सहारनपुर को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द किए जाने की मांग की। इसके अलावा दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों एवं बेटियों पर कथित रूप से लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने तथा कथित रूप से हुए 152 पेपर लीक मामलों में अभ्यर्थियों से ली गई परीक्षा शुल्क वापस किए जाने की भी मांग उठाई गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद अली ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो भारतीय किसान यूनियन (हिन्द) किसानों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रिपोर्ट : भगवत मेहरा




