उत्तर प्रदेशशिक्षा
24 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन

सहारनपुर, दिनांक 22 जुलाई, 2026 (सू0वि0)।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सोसाईटी फॉर पार्टिसिपेटरी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में 24 जुलाई को सेवायोजन कार्यालय के परिसर में प्रातः 10ः00 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 08 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।
सहायक निदेशक सेवायोजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई इत्यादि पास एवं 18 से 35 वर्ष की आयु के हों तो रोजगार मेले में भाग ले सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल व ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है।




