उत्तर प्रदेशक्राइम

स्टे ऑर्डर की अवहेलना का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार

सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सौराना निवासी विष्णुदत्त शर्मा ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्यायालय के यथास्थिति (स्टे) आदेश का पालन सुनिश्चित कराने, परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार गाटा संख्या 471 एवं 480 से संबंधित भूमि विवाद वर्ष 2011 से न्यायालय में विचाराधीन है। प्रार्थी का आरोप है कि न्यायालय द्वारा कई बार यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए जाने के बावजूद विपक्षी पक्ष के लोग आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

विष्णुदत्त शर्मा का कहना है कि 19 जून को थाना सरसावा में विपक्षी पक्ष के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने प्रार्थना पत्र में पूर्व में दर्ज एफआईआर, कथित फर्जी वसीयत तथा रेलवे मुआवजे से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से विवादित भूमि पर न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने, परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button