उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

  • कृषकों की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण – जिलाधिकारी

सहारनपुर, दिनांक 17 जून, 2026 (सू.वि.)।

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त कृषकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन द्वारा कृषकों की आय दोगुनी करने हेतु समस्त संचालित योजनाओ से लाभ प्राप्त कर आय वृद्धि करने हेतु प्रेरित किया गया।

डा. विरेन्द्र वर्मा द्वारा खरीफ सीजन मे उगाई जाने मुख्य फसलों धान मे सन्तुलित ऊर्वरकों का प्रयोग तथा किट एवं बीमारियों की रोकथाम के लिए जानकारी दी गयी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एम.पी. सिंह द्वारा पशुओं में लगने वाले रोगो एवं रोकथाम की जानकारी दी गयी। उनके द्वारा पशुओ को संतुलित आहार देने एवं टीकाकरण की जानकारी दी तथा पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया। 

Oplus_131072

जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार द्वारा मृदा में जीवांश कार्बन को बढाने हेतु हरी खाद में ढैचे की बुवाई करने हेतु किसानों को सलाह दी गयी।

जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह द्वारा उद्यान विभाग मे संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।

श्री आर.बी. वर्मा द्वारा नेडा संस्था मे कृषको के हित मे चलाई जा रही योजनाओ कि विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमे मुख्य रूप से 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पम्प स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।

क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको श्री गुंजन विश्वकर्मा द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी. का उपयोग कर कम लागत में उत्पादन अधिक प्राप्त कर सकते है।

Oplus_131072

उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में कार्बन क्रेडिट योजना द्वारा कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है, साथ ही किसान भाईयो से अनुरोध किया कि फार्मर आई.डी. अवश्य बनवाये, भविष्य में फार्मर आई.डी. के बिना सरकारी योजनाओं में लाभान्वित नही किया जायेगा। जनपद के सभी कृषि निवेश केन्द्रो पर निःशुल्क उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी/मड़वा, सांवा आदि की मिनिकिट उपलब्ध है, जिसे दर्शन पोर्टल वन पर बुकिंग के उपरान्त प्राप्त किया जा सकता है।

किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल, जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र से डा. वीरेन्द्र वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी श्री शलेन्द्र कुमार सिंह, यू.पी. नेडा से श्री आर.बी. वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एम.पी. सिंह, जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं लगभग 50 कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button