भूमाफियाओं के कब्जे से जमीन मुक्त कराने की मांग, विकलांग किसान ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

सहारनपुर। नकुड़ क्षेत्र के गांव टावर निवासी विकलांग धर्मवीर कश्यप उर्फ मुन्ना पुत्र बलवंत कश्यप ने अपनी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित मंगलवार को परिवार सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में धर्मवीर कश्यप ने बताया कि उसकी खसरा संख्या 799 ग/0.174 भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत से लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। आरोप है कि जब भी वह अपनी जमीन वापस लेने या विरोध करने का प्रयास करता है, तो उसे धमकियां दी जाती हैं।

पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा उसकी भूमि को कब्जामुक्त कराकर उसे न्याय दिलाने की मांग की है। धर्मवीर कश्यप ने बताया कि वह इस संबंध में उप जिलाधिकारी तथा समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर भूमि को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर




