महिलाओं की समस्याओं और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सहारनपुर। विभिन्न मांगों एवं महिला हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी शबनम कुरैशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन इनका लाभ सीधे तौर पर जरूरतमंद महिलाओं तक नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाओं ने मांग की कि शासन-प्रशासन द्वारा महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी उनकी समिति को उपलब्ध कराई जाए, ताकि गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महिला अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक नई समिति का गठन किया गया है, जो महिलाओं की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से दीपा रानी, बबीता, बेबी रानी, सरिता, मीनाक्षी, संगीता एवं सावित्री सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
भगवत प्रसाद – संवाददाता जिला सहारनपुर




