उत्तराखंडमौसम

आईएमडी की राहत भरी खबर, इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, यहां भारी बारिश से गिरेगा तापमान

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने गर्मी से राहत को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है मौसम विभाग का कहना है कि 27 मई को राज्य के मैदानी क्षेत्रों तथा सटे हुए पहाड़ी क्षेत्रो में कहीं कहीं ऊष्ण लहर के बाद मौसम में कुछ राहत मिल सकती है मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजनी चमकने एवं झोकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

साथ ही राज्य के उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झोकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा से बढकर 60 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना के साथ-साथ 29 मई को मौसम विभाग ने ऑरेंज येलो अलर्ट के साथ राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त करते हुए राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को
राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

उत्तराखण्ड में दो दिन और सताएगी गर्मी, फिर मिलेगी राहत :-
उत्तराखण्ड में अगले एक-दो दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी तापमान पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में हरिद्वार जनपद के रुड़की में सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं टिहरी गढ़वाल के टिहरी में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी 3 से 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

विभाग ने 27 मई को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिलों के कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button