जिद्दी अंदाज़ साप्ताहिक समाचार पत्र का जिला देहरादून, उत्तराखंड में हुआ भव्य विमोचन

📰 जिद्दी अंदाज़ साप्ताहिक समाचार पत्र का जिला देहरादून, उत्तराखंड में हुआ भव्य विमोचन
देहरादून, उत्तराखंड।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान राज्य के महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र “जिद्दी अंदाज़” का विधिवत विमोचन किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकार, अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने “जिद्दी अंदाज़” के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनसरोकारों से जुड़ी सशक्त आवाज़ बताया।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है, और यह समाचार पत्र समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर समाचार पत्र के संपादक व चेयरमैन National V.I.P. Press Club डॉ. गुलबहार जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जिद्दी अंदाज़” का उद्देश्य आम जनता की आवाज़ बनना और सच्चाई को निर्भीकता के साथ सामने लाना है।

उन्होंने बताया कि यह साप्ताहिक समाचार पत्र देहरादून, उत्तराखंड से प्रकाशित होगा और प्रदेश सहित देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित “अरिहंत समाचार” के संपादक श्री गोपाल सिंघल एवं अन्य पत्रकार साथियों और अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और समाचार पत्र की सफलता की कामना की। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।

✨ “जिद्दी अंदाज़” — सच की राह पर अडिग, जनता की आवाज़ बुलंद।




