देशराजनीति

“उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए” – कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी, कहा- महिला सांसद असहज हो जाती हैं

अदाकारा और सांसद कंगना रनौत का कहना है कि संसद में राहुल गांधी अनुशासनहीन व्यवहार करते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंगन रनौत का कहना है कि राहुल गांधी से संसद में महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। कंगना ने प्रियंका गांधी के व्यवहार की तारीफ की।

“किसी के भी साथ तू-तड़ाक करते हैं” :-
कंगना से पूछा गया कि, “ब्यूरोक्रेट्स ने एक पत्र लिखकर कहा है कि राहुल गांधी का आचरण संसद में ठीक नहीं है। उस पर आप क्या कहेंगी?” इस पर उन्होंने कहा, “बिल्कुल, हम महिलाओं को उन्हें देखकर बहुत असहज महसूस होता है, क्योंकि वो एकदम टपोरी की तरह आते हैं और किसी के साथ भी तू-तड़ाक करते हैं”।

कंगना बोलीं- “उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए” :-
कंगना ने आगे कहा, “अगर कोई इंटरव्यू दे रहा होता है, तो वे अनुचित टिप्पणियां करके बीच में ही टोक देते हैं। जिस तरह से वे खुद को पेश करते हैं, वह बहुत ही असहज करने वाला है। उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनसे सीखना चाहिए। प्रियंका गांधी का आचरण और व्यवहार बहुत अच्छा है, और उनमें उचित शिष्टाचार है”।

एक्ट्रेस ने कहा- “सब सनातनी हैं” :-
इसके अलावा कंगना रनौत ने सनातन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “जो भी हैं सब सनातनी हैं। सनातन मतलब, जिसका न आदि है न अंत। सारे धर्म हजार-पंद्रह सौ साल पुराने हैं। सनातन ही है, जो सत्य है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button