उत्तराखंड

UPSC Result : पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा

कस्बे की बेटी फैरुज फातिमा ने सिविल सेवा परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से नगर और परिवार में खुशी की लहर है। परिणाम घोषित होते ही परिवारजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे।

फैरुज फातिमा पिरान कलियर निवासी ट्रक चालक इकबाल त्यागी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई यूपी बोर्ड से पूरी की। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। शुरुआती प्रयास में सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नही मानी और लगातार मेहनत करती रहीं।

वर्ष 2024 में उन्होंने आरबीआई में सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदन किया था जिसमें उनका चयन हो गया। वर्तमान में वह आरबीआई में सहायक महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी और आखिरकार शुक्रवार को घोषित परिणाम में 708वीं रैंक हासिल कर ली।

नगर पंचायत पिरान कलियर की चेयरमैन समीना, सभासद नाजिम त्यागी, राशिद अली, अमजद मलिक, जावेद साबरी, डॉ. शहजाद, गुलफाम साबरी, दानिश साबरी, अकरम प्रधान, शफक्कत चेयरमैन और सलीम प्रधान, इसरार शरीफ सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

सीमित संसाधनों के बाद भी पढ़ाई में नहीं आने दी कमी :-
फतिमा की मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। इकबाल त्यागी कलियर में किराए के मकान में रहते हैं। कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में उनके बेटे की मौत हो गई थी लेकिन उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को ही बेटा मानकर उसके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। फैरुज फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button