आज कल्याण सिंह पार्टी का सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया प्रस्तुत

आज दिनांक 6/08/2025
धरने पर कल्याण सिंह पार्टी का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर जे.बी.एम. यूनिवर्सिटी द्वारा सेक्टर 22ई यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार जल दोहन किया जा रहा था उसको रुकवाने का काम किया तथा चेतावनी दी कि आगे से जमीन के अंदर से पानी निकाल कर यूनिवर्सिटी जल दोहन ना करे और पीने के पानी को बर्बाद ना करे।
इसके अतिरिक्त यमुना एक्सप्रेस-वे ने ट्रेक्टर ट्राली रोक दिए थे तो ज़ेवर टोल मैनेजर से फोन पर चेतावनी दी कि अगर ट्रेक्टर ट्राली पर रोक लगाई तो यह धरना ज़ेवर टोल पर ले जाकर वहीं पर प्रवर्तित कर दिया जाएगा इसके लिए वह कल 12बजे यमुना एक्सप्रेस-वे टोल मैनेजर से वार्ता करेंगे। अगर बात नहीं बनी तो रौनीजा धरने को ज़ेवर टोल पर दिया जाएगा यह निर्णय मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के नेतृत्व में सर्व सम्मति से लिया गया।
आज के धरने पर मास्टर श्यौराज सिंह जी, प्रताप नागर, पिन्टू त्यागी, एस के तोमर, देवेन्द्र, उदयभान, लखन, पप्पू नागर सताकत, विपिन, प्रमोद शर्मा, पाली, महेंद्र, गजब, अहमद खान, नरसिंहपाल, ओमी, दीपचंद, कुमारपाल, हरिद्वारी, अशोक, सहदेव, बिमला देवी, कुमरवती, श्रंगार देवी, शान्ति, संतोष, अनिता, सीमा, विजनवती, सुमिंत्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।




