बड़ी खबर :- राजीव महर्षि ने कांग्रेस से पेश की मजबूत दावेदारी, देहरादून मेयर पद के लिए किया आवेदन
उत्तराखंड प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं | प्रदेश के कुल 11 नगर निगमो में देहरादून नगर निगम उत्तराखंड का सबसे बड़ा नगर निगम है | देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड हैं, यहां मेयर, डिप्टी मेयर और 99 पार्षद होते हैं | प्रदेश की राजधानी का शहर होने के कारण देहरादून नगर निगम का वैसे भी राजनीति में सर्वाधिक महत्व है सत्तारूढ़ भाजपा को यहां मुख्य विपक्षी कांग्रेस से इस बार टक्कर मिल सकती है !
नामांकन दाखिल किए जाने से पूर्व नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रत्याशी चयन की कसरत निसंदेह बेहद चुनौती भरी है | कांग्रेस से जितने भी मेयर पद के दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, सबकी अपनी-अपनी पृष्ठभूमि है| इनमें एक नाम उभरा है राजीव महर्षि का, जिन्होंने आज मेयर पद के लिए कांग्रेस कार्यालय में आवेदन किया है | देहरादून की ही मिट्टी में जन्मे, उच्च शिक्षित और विजनरी नेता के रूप में राजीव महर्षि जी की अलग ही पहचान है| वह मीडिया में पार्टी का पक्ष पूरी तैयारी और गंभीरता से रखते आए हैं |
यह पहला मौका है जब राजीव महर्षि राजनीति के समन्दर में प्रत्यक्ष रूप से उतरते दिख रहे हैं | राजीव महर्षि डी ए वी कॉलेज के छात्र नेता रहे और शुरू से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं | एन एस यू आई से लेकर युवा कांग्रेस में वह सक्रिय रहे हैं, राज्य आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया है | छात्र और युवा नेता के रूप में राजीव महर्षि हमेशा जनसरोकारो से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं | पार्टी के साथ उनकी निष्ठा संदिग्ध रही है | पार्टी के हर कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी राज्य स्थापना के पूर्व से आज तक निरंतर बनी आ रही है |
जानकार मानते हैं कि कांग्रेस में राजीव महर्षि एक ऐसा नाम है जिनको लेकर प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा से लेकर हरीश रावत तक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल या फिर अन्य वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिलने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी | क्योंकि पार्टी में राजीव महर्षि की सर्वप्रिय छवि और उनका व्यवहार कुशल माना जाता है | यानी कांग्रेस से देहरादून मेयर प्रत्याशी के तौर पर राजीव महर्षि को मैदान में उतारने के लिए उनको सभी वरिष्ठ नेताओं का समर्थन भी प्राप्त हो सकता है |
कांग्रेस में ही उनके समर्थक कहते हैं कि अत्यंत व्यवहार कुशल तथा हर किसी के दुख सुख के साथी राजीव महर्षि की छवि नेक नियत नेता की है और लोगों के लिए वह हर समय उपलब्ध भी रहते आए हैं | समर्थक मानते हैं कि पिछले 8-10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति लोगों में असंतुष्टि की भावना बढ़ी है और इसका लाभ राजीव महर्षि को मिल सकता है, उन्होंने राज्य और महानगर के मुद्दों को पूरी बेबाकी से न सिर्फ उठाया है बल्कि उन्हें अंजाम तक भी पहुंचाया है | उच्च शिक्षित, मृदु भाषी और कुशल नेतृत्व क्षमता वाले राजीव महर्षि महानगर की समस्याओं के समाधान के लिए पहले भी सक्रिय रहे हैं और जिम्मेदारी मिलने के बाद वह और भी अधिक गतिशीलता से समस्याओं का स्थाई समाधान कर सिटी देहरादून को स्मार्ट सिटी से वास्तविक अर्थ में स्मार्ट सिटी बनाने की क्षमता रखते हैं | राजीव महर्षि कहते हैं कि वह महानगर देहरादून को अधिक सुविधायुक्त बनाना चाहते हैं | अगर पार्टी ने भरोसा जताया तो वह महापौर का चुनाव जीतकर देहरादून के यातायत प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण, जन सुविधाओं का विस्तार, पार्क, पार्किंग, जल निकासी, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम मुद्दों के समाधान के लिए वह सतत कार्यशील रहकर अपनी क्षमताओं का उपयोग करेंगे | जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा |