पांच राज्यों के गवर्नर बदले गये,आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का जिम्मा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के पांच राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियों में बड़ा फेरबदल किया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार करते हुए मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। यह सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मणिपुर, केरल, बिहार, मिजोरम और ओडिशा में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट:
- मिजोरम : जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
2. ओडिशा: हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया।
3. बिहार: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
4. केरल: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया।
5. मणिपुर : अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।