अभिनेत्री पत्रलेखा Birthday Special :- सीए छोड़ चुना फिल्मी दुनिया का रास्ता, इस एक्टर से चला था 11 वर्षों तक प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल, जिन्हें लोग पत्रलेखा के नाम से जानते हैं। शिलांग में जन्मी पत्रलेखा आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। आज जानेंगे इनकी लव लाइफ, करियर और कुछ अनसुने किस्सों के बारे में..
बचपन से ही पत्रलेखा का सपना था कि वह फिल्मी दुनिया में नाम कमाए। लेकिन इनका परिवार पढ़ाई-लिखाई पर विश्वास रखता था। इसके बावजूद इस अभिनेत्री ने चार्टेड अकाउंटेंट छोड़ अपने पैशन को फॉलो करने की ठानी और आज वह बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। इन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की हैं। साथ ही इनकी लव-स्टोरी से भी आपको रूबरू करवाएंगे।
परिवार के खिलाफ जाकर चुना अभिनय का करियर :-
एक्ट्रेस पत्रलेखा का जन्म 20 फरवरी 1989 को मेघालय राज्य के शिलांग में एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनके पिता चार्टेड अकाउंटेंट थे। इनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी भी सीए की पढ़ाई करे। लेकिन अभिनेत्री का मन बचपन से ही अभिनय के अलावा कहीं लगा ही नहीं। फिर क्या पत्रेलखा अपने सपने को सच करने मुंबई की मायानगरी आ गई। शुरूआती दिनों में एक्ट्रेस को टीवी के विज्ञापनों में काम करने का अवसर मिला।
फिल्मी परदे पर आई नजर :-
एक्टिंग की भूख के कारण पत्रलेखा को सिनेमा परदे पर प्रवेश मिल ही गया। साल 2014 में हंसल मेहता के निर्देशन में बनी ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म में उन्हें पहली बार काम करने का अवसर मिला। इसमें वह अभिनेता राज कुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी, जिसमें एक गरीब परिवार का कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को जीवंत अभिनय करने के लिए “मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल” का स्टार स्क्रीन अवार्ड मिला था। इसके बाद पत्रलेखा ने “लव गेम्स”, “नानू की जानू”, “बदनाम गली”, “बोस-डेड/अलाइव” जैसी कई फिल्में की। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने “आईसी 814: द कंधार हाईजैक” फिल्म में काम किया था।
पत्रलेखा की अनोखी लव स्टोरी :-
बात करें एक्ट्रेस की लव स्टोरी की तो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव से इस अभिनेत्री को प्यार हो गया था, जो अब इनके पति भी हैं। बताया जाता है कि ये दोनों एक-दूसरे को पहली बार टीवी के जरिए ही देखे थे। इसके बाद ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। राजकुमार राव और पत्रलेखा पहली बार 2014 में “सिटीलाइट्स” फिल्म में एक साथ दिखे थे। अभिनेत्री की यह पहली फिल्म थी। इसके बाद से ही दोनों को बीच और नजदीकियां बढ़ती गई। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा बताती हैं दोनों को डेट की बजाए लांग ड्राइव पर जाना ज्यादा पसंद करते थे।
11 सालों के प्यार के बाद शादी :-
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए।
अभिनय से इतर पत्रलेखा के शौक :-
अभिनय के अलावा अभिनेत्री पत्रलेखा को फिटनेस, योग, और यात्रा करने का शौक है। वह अपने सोशल मीडिया पर आए दिन योग और फिटनेस से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं। इसके साथ ही उन्हें पेंटिंग और किताबें पढ़ने भी बहुत पसंद है।
