उत्तराखंड
रघुनाथ नेगी चुने गए भंडारागार निगम के संरक्षक

उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम कर्मचारी यूनियन ने जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी को निगम के संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर नव मनोनीत संरक्षक ने निगम कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मांगों के संबंध में सरकार से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर भंडारागार निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संतोष सिंह नेगी, महामंत्री आशुतोष कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष मोहन टोलिया, उपाध्यक्ष राजीव पंत, राजेंद्र जोशी व मोर्चा महासचिव आकाश पंवार मौजूद रहे।




