उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने National V.I.P. Press Club के कार्यक्रम में आने का दिया आश्वासन

  • पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड से की शिष्टाचार भेंट, 21 जून 2026 के भव्य कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

देहरादून। National V.I.P. Press Club के राष्ट्रीय अध्यक्ष DR. GULBAHAR, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल, प्रदेश महासचिव इंद्राणी पांधी एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले National V.I.P. Press Club के भव्य कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

यह कार्यक्रम नगर निगम टाउन हॉल, देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देशभर से पत्रकार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं कई विशिष्ट हस्तियां शामिल होंगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपते हुए पत्रकार हितों एवं संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान National V.I.P. Press Club के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलबहार ने मुख्यमंत्री से पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि पत्रकार और सरकार के बीच सकारात्मक संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा पत्रकारों के सम्मान और सहयोग के लिए आगे रहे हैं और यही कारण है कि पत्रकार समाज उनसे विशेष जुड़ाव महसूस करता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है की मैं निश्चित रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करूंगा।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सकारात्मक पत्रकारिता समाज और राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभा रही है। उन्होंने National V.I.P. Press Club द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल ने कहा कि 21 जून 2026 का यह कार्यक्रम पत्रकार एकता, सम्मान और सामाजिक सरोकारों को समर्पित होगा, जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां भाग लेंगी। वहीं प्रदेश महासचिव इंद्राणी पांधी ने कहा कि संगठन लगातार पत्रकारों की आवाज को मजबूत करने का कार्य कर रहा है और यह कार्यक्रम पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन और मार्गदर्शन पत्रकार समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम को लेकर संगठन और पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा इसे प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार सम्मेलनों में से एक माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button