चिकित्सादेश

तारा ब्यूटी मार्ट फाउंडेशन के नि:शुल्क नेत्र एवं मेगा हेल्थ जांच शिविर में उमड़ी भीड़, 200 जरूरतमंदों को बांटे गए चश्मे

दिल्ली। तारा ब्यूटी मार्ट फाउंडेशन की ओर से रविवार को अंबेडकर भवन, डी-335, वेस्ट विनोद नगर, संडे मार्केट वाली गली, दिल्ली-110092 में नि:शुल्क नेत्र एवं मेगा हेल्थ जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

संस्था की संस्थापक एवं आयोजक डॉ. खुशनसीब
प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ (जनरल फिजिशियन) शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बिलासपुर से प्रमाणित वेलनेस कोच DNW ID: DNW10007915 के सौजन्य से आयोजित इस जनहित शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

प्रमुख अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति :-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयद काशिफ निजामी साहब मुख्य प्रभारी, दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया (र.अ.), नई दिल्ली तथा
श्री प्रमोद कुमार, इन्वेस्टिगेशन इंस्पेक्टर, थाना मधु विहार आदि उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में –
सामाजिक कार्यकर्ता सलीम अंसारी, एडवोकेट ज़रीफ़ुर्रहमान साहब, श्री पवन सोबती, सामाजिक कार्यकर्ता मिस नेहा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक कपूर, सीनियर थेरेपिस्ट कंवलजीत सिंह जी एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में विशेष मेहमानों के रूप में मेरठ के मशहूर शायर नावेद, नूर मोहम्मद, गौरव राजपूत (सीसा) तथा डॉ. नजमुस्सहर खान भी मौजूद रहे।

200 जरूरतमंदों को नि:शुल्क वितरित किए गए चश्मे :-
शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को 200 चश्मे नि:शुल्क वितरित किए गए। चश्मा वितरण से लाभार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस मेगा हेल्थ कैंप को सफल बनाने में श्री जग्गी राम निराला जी और श्री शंकर लाल, चेयरमैन, बुद्ध विहार समिति का विशेष योगदान रहा।

टीम ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी :-
कैंप की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में दानिश अयूबी साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन भी बखूबी किया और अपने प्रभावशाली अंदाज से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जोड़े रखा।

फाउंडेशन की टीम से मोहम्मद अज़हरुद्दीन, श्रीमती रचना जी, श्रीमती नाज़िया जी, करन भैया, श्री करन सिंह मेहरा जी और श्री नरेंद्र जी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाईं और शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं सहयोगियों ने तारा ब्यूटी मार्ट फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से शिविर में पहुंचे सभी अतिथियों, सहयोगियों, टीम सदस्यों और स्थानीय जनता का दिल की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button