उत्तर प्रदेशचिकित्सा

जनपद ​सहारनपुर में “इम्प्लांटोकॉन 2026” का भव्य आयोजन : डेंटल इम्प्लांट विज्ञान की आधुनिक तकनीकों पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज विशेषज्ञ

सहारनपुर, 12 जुलाई 2026 : दिल्ली रोड स्थित होटल जय विलास में आज डॉ. समित सर्जिकल सेंटर और एओएमएसआई (AOMSI) उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य नेशनल कॉन्फ्रेंस ‘IMPLANTOCON 2026’ का सफल आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा (Implant Dentistry) के क्षेत्र में आ रहे आधुनिक बदलावों, डिजिटल वर्कफ़्लो और जटिल सर्जरी तकनीकों पर चर्चा करना रहा। इसके साथ ही डॉ. समित सर्जिकल सेंटर ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपने 10 गौरवशाली वर्ष (एक दशक) पूरे होने का जश्न भी मनाया।

​मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की रहीबगरिमामयी उपस्थिति, ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और विशिष्ट चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के ​मुख्य अतिथि :-
​डॉ. ए. के. सिंह (माननीय मेयर, सहारनपुर)
​डॉ. प्रवीण कुमार (मुख्य चिकित्सा अधिकारी – CMO)
​डॉ. पंकज खन्ना (वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक – Senior Dental Surgeon)

​विशिष्ट अतिथि (Special Guests) :-
​डॉ. प्रवीण शर्मा (अध्यक्ष, आईएमए – IMA President)
​डॉ. हिमांशु गुप्ता (अध्यक्ष, आईडीए सहारनपुर – IDA President)
​डॉ. विकास रमोला (अध्यक्ष, एओएमएसआई उत्तराखंड – AOMSI President)

कार्यक्रम में देश भर से आए सैकड़ों डेलीगेट्स (चिकित्सकों) ने हिस्सा लिया और आधुनिक दंत चिकित्सा पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए। अत्याधुनिक विषयों पर हुआ मंथन ​दिनभर चले इस वैज्ञानिक सत्र में देश के जाने-माने विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर व्यापक चर्चा की गई :-

  • ​फुल आर्क इम्प्लांट की विफलताएं और उनके निवारण : डॉ. जतिन कालरा ने बताया कि इम्प्लांट फेल होने के मुख्य कारण क्या हैं और उन्हें कैसे ठीक किया जाए।
  • ​नेज़लिस और बोन ग्राफ्ट इम्प्लांट्स : डॉ. धीरेंद्र श्रीवास्तव ने हड्डियों की कमी वाले मरीजों में इम्प्लांट की आधुनिक विधियों पर प्रकाश डाला।
  • डिजिटल वर्कफ़्लो (Modern Implantology): डॉ. परवीन कुमार राय ने दंत चिकित्सा में 3D और डिजिटल तकनीकों के महत्व को समझाया।
  • ​जटिल इम्प्लांट तकनीकें (Zygomatic & Pterygoid Implants): डॉ. संकल्प मित्तल, डॉ. दिव्या मल्होत्रा, डॉ. ध्रुव अरोड़ा और डॉ. धनंजय अरोड़ा ने जटिल जबड़े की सर्जरी और इम्प्लांट प्लानिंग को सरल बनाने के तरीके साझा किए।
  • ​नर्व बाईपास बनाम शॉर्ट इम्प्लांट : डॉ. गौरव आहूजा ने जबड़े की नसों को बचाते हुए इम्प्लांट लगाने की बारीकियों पर व्याख्यान दिया।

​शाम को डॉक्टरों के लिए एक विशेष हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग (Hands-on Training) और पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया, जिससे युवा डॉक्टरों को व्यावहारिक ज्ञान मिल सके।

​डॉ. समित सर्जिकल सेंटर के 10 वर्ष पूरे, गाला नाइट का आयोजन :-
​कॉन्फ्रेंस के सफल समापन के बाद शाम को डॉ. समित सर्जिकल सेंटर के ’10 मार्शलेस इयर्स’ (Decade of Excellence, Trust & Care) पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य गाला नाइट एवं डिनर (Gala Night & Dinner) का आयोजन किया गया।

​संस्थान के संरक्षक डॉ. एस. के. जैन, डायरेक्टर डॉ. सारिका जैन, ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. समित जैन और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. लवलीन कौर ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, एओएमएसआई उत्तराखंड के सेक्रेटरी डॉ. निमिष गुप्ता, ट्रेजरर डॉ. अंकुर जोशी और आईडीए सहारनपुर की टीम का आभार व्यक्त किया।

डॉ. समित जैन ने कहा कि सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों को वैश्विक स्तर की दंत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना ही उनका मुख्य संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button