देशवायरल न्यूज़

NEET परीक्षा की नई तारीख की घोषणा , 21 जून को होगा पेपर, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द करने के बाद अब दोबारा पेपर की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए एजेंसी ने लिखा कि भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा कराने के लिए तारीखों का ऐलान कर रही है। परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर ही विश्वास करें।

मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। NTA की ओर से जारी ऑफिशियल सोर्स के मुताबिक, पूरे देश में 21 जून को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूम देना शुरू कर दें।

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह :-
पोस्ट में NTA ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष अपील भी की है। ऐजेंसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर लगातार चल रही खबरों पर ध्यान न दें। केवल ऑफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें। किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button