देशराजनीति

पिता के घर पहुंचकर विजय ने बजाई सीटी, बालकनी से फैंस का किया अभिवादन

अभिनेता विजय ने सिनेमाई पर्दे पर अपना लोहा मनवाया। अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। अब वे राजनीति में उतरे हैं। पहली बार अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टी.वी.के.) के जरिए वे चुनावी अखाड़े में उतरे और यहां भी करिश्मा कर दिखाया। राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर उनकी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। एक्टर जीत पक्की होते देख अपने पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

विजय ने किया समर्थकों का अभिवादन :-
तमिलनाडु चुनाव में अपनी पार्टी टी.वी.के. के शानदार प्रदर्शन के बाद विजय अपने पिता के चेन्नई स्थित घर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। समर्थकों ने भी विजय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विजय ने सीटी मारकर जीत की खुशी जाहिर की।

विजय के पिता ने जताई खुशी :-
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में TVK के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने से उत्साहित पार्टी प्रमुख विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम बहुत खुश हैं, मैं अपने बेटे से मिला”।

तमिल सिनेमा की चर्चित हस्ती हैं विजय के पिता :-
टी.वी.के. चीफ एवं एक्टर विजय अपने पिता एस. ए. चंद्रशेखर से मिलने के लिए अपने चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुए। बता दें कि एस. ए. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। विजय की पहली फिल्मों में उन्होंने ही डायरेक्शन किया था।

जीत का प्रमाणपत्र लेने रवाना विजय :-
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की तरफ बढ़ रही है। राज्य में बहुमत मिलने पर थलापति विजय जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुए हैं।

समर्थकों ने पटाखे जलाकर मनाया जश्न :-
विजय की पार्टी टी.वी.के. की जीत पक्की होते देख समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोग मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर जश्न मना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button