“लगातार धमकियों से परेशान प्रॉपर्टी डीलर, पुलिस प्रशासन से की सुरक्षा की मांग”
ब्रेकिंग न्यूज़ | आज तक समाचार
जनपद सहारनपुर से बड़ी खबर
👉 जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस को दी गई शिकायत
👉 एक परिवार ने जताया गंभीर खतरा
सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में अमित शर्मा और संयोग शर्मा द्वारा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें उन्होंने अपनी और अपने पूरे परिवार की जान को खतरा बताया है।

शिकायत के अनुसार, प्रॉपर्टी लेन-देन के मामले में विवाद के चलते पिछले करीब एक साल से लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जान से मारने, बदनाम करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ितों का परिवार इस समय भय और मानसिक तनाव में जीवन जी रहा है।
पीड़ितों ने पुलिस को पहले से अवगत कराते हुए कहा है कि अगर भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी होती है, तो संबंधित लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाए। फिलहाल पीड़ित परिवारो ने कानूनी कार्रवाई की बजाय सुरक्षा और रिकॉर्ड दर्ज करने की मांग की है।
📢 रिपोर्ट आज तक समाचार




